मेरठ, सितम्बर 8 -- हाइवे पर थाना दौराला के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान पर शनिवार शाम एक होमगार्ड ने सेल्समैन द्वारा शराब देने से मना करने पर हंगामा कर दिया। दुकान बंद हो गई तब यहां होमगार्ड फिर पहुंचा और शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सेल्समैन ने सीसीटीवी में आग लगाते देख पास ही स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन को जानकारी दी। उसके यहां पहुंचने पर होमगार्ड भाग निकला। सेल्समैन ने आग बुझाकर बड़ी घटना होने से रोकी। दुकान संचालक ने होमगार्ड को नामजद करते हुए तहरीर दी। तहरीर में नगला ऑडर निवासी आशीष ने बताया थाना दौराला के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान पर ईश्वर नामक युवक सेल्समैन है। देर शाम होमगार्ड वर्दी में शराब लेने पहुंचा। सेल्समैन ने उसके वर्दी में होने के चलते शराब देने से इंकार कर दिया। इस पर होमगार्ड ने धमकी दी थी। दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.