बागपत, जून 9 -- घिटौरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में यूपी पुलिस में भर्ती हुए युवाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने ईमानदारी से वर्दी के कर्तव्यों का पालन करने का आहवान किया। घिटौरा गांव से बडी संख्या में युवा यूपी पुलिस में भर्ती हुए है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली विश्व विद्यालय छात्र संघ के नेता सचिन बैसला मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में 12 लड़को और 2 लड़कियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने चयनित बच्चों को आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी। कहा कि वे सभी अपनी वर्दी की गरिमा को बना कर रखे। वर्दी पर कोई दाग न लगने दें। अपने माता-पिता का सम्मान बनाए रखना उनकी सेवा करना कदापि न भूलें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करतार सिंह ने की। संचालन रामकुमार शर्मा ने किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, कंवरपाल, इंद्रपाल, आचार्य आनंद बैसला, डा. ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.