रामपुर, फरवरी 15 -- रामपुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कर्मचारियों ने ग्रीष्मकालीन समय में वर्दी दिए जाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि विगत कई वर्षों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन वर्दी का वितरण नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने वर्दी दिए जाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह, जिला मंत्री शाकिर अली, हरिभजन सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...