धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आद्रा रेल मंडल में प्रस्तावित मरम्मत कार्य को देखते हुए रेलवे ने वर्दमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस को तीन दिन गोमो स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। साथ ही धनबाद-झाड़ग्राम मेमू चार दिन धनबाद नहीं आएगी। रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 18 से 22 अगस्त तक और 24 अगस्त को झाड़ग्राम से चल कर बोकारो तक ही आएगी और वहीं से वापस झाड़ग्राम चली जाएगी। बोकारो से धनबाद के बीच ट्रेन रद्द रहेगी। इसी तरह 13503/13504 वर्दमान-हटिया-वर्दमान मेमू 19, 21 और 22 अगस्त को वर्दमान से चल कर गोमो तक जाएगी और वहीं से वापस वर्दमान लौटेगी। गोमो से हटिया के बीच ट्रेन दोनों ओर से रद्द रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.