धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता चिकित्सा संघ धनबाद व झारखंड राज्य पेंशनर महासंघ ने गुरुवार को बैठक कर सदर अस्पताल की दीवार को क्षति पहुंचाने की निंदा की है। अशोभनीय कार्य में शामिल अधिवक्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की गई। बैठक के बाद संघ के जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा, महामंत्री सजुत कुमार सहाय व पेंशनर महासंघ के महामंत्री रामाधार शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कुछ अज्ञात की ओर से सदर अस्पताल परिसर में पत्थरबाजी की गई है। भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान परिवेश में चिकित्सा कार्य या कार्यालय कार्य कर पाना संभव नहीं है। पंचकर्म भवन में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मी डरे हुए हैं। चिकित्सक आहत एवं भयभीत हैं। ऐसे में आम जनता को शत प्रतिशत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना संभव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.