नई दिल्ली, जनवरी 29 -- वर्तमान समय व्यवधान उत्पन्न करने का नहीं, बल्कि समाधान खोजने का है- मोदी-------------------- -भारत दुनिया के लिए आशा की किरण बनकर उभर रहा है -महत्वाकांक्षी भारत के लिए हैं ईयू के साथ हुआ मुक्त व्यापार समझौता -------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के बाहर अपने पारंपरिक संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया के लिए आशा की किरण बताते हुए कहा है कि वर्तमान समय व्यवधान उत्पन्न करने का नहीं,बल्कि समाधान खोजने का है। उन्होंने कहा कि यह बजट सत्र 21वीं सदी के पहले चतुर्थांश के समापन और अगले चतुर्थांश की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह महत्वाकांक्षी भारत के लिए है और देश के विनिर्माताओ...