बगहा, नवम्बर 27 -- बेतिया। जमीन की नया मार्केट वैल्यू रेट (एमवीआर) का पुनरीक्षण वर्तमान में प्रचलित बाजार दर से होगा। वर्तमान में जो मार्केट वैल्यू रेट (एमवीआर) है। उससे 10 गुनी ज्यादा रेट पर जमीन की बिक्री की जा रही है। जिससे निबंधन विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है। इसी विसंगतियों को दूर करने के लिए नया मार्केट वैल्यू रेट(एमवीआर) का पुनरीक्षण विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इससे काले धन को सफेद करने वाले लोगों पर अंकुश लगेगा।मार्केट वैल्यू रेट (एमवीआर) पुनरीक्षण कार्य चार मानकों पर होगी। वर्तमान में प्रचलित बाजार दर के अनुसार नया मार्केट वैल्यू रेट (एमवीआर) तैयार किया जाएगा। वैसे मोजे जिनके वर्तमान मार्केट वैल्यू रेट (एमवीआर) एवं प्रचलित बाजार दर में अधिक अंतर है। वैसे मौजों की सूची तैयार किया जा रहा है। इसमें 100 से ज्यादा मौजों को फि...