लखनऊ, फरवरी 11 -- डीजीपी ने 12 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी को पुलिसिंग के गुर बताए लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिसिंग बहुत चुनौतीपूर्ण और कठिन दायित्य है। पुलिस से लोगों की अपेक्षाएं भी लगातार बढ़ रही है। अब पुलिसिंग का तरीका और चुनौतियां बदल गई है। वर्तमान में चुनौतियां पहले से अधिक जटिल है। पुलिस को समाज में अपनी छवि बदलने के लिए बेहतर आचरण करना जरूरी है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में 12 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी से मुलाकात के समय कही। डीजीपी ने इन नवनियुक्त पुलिस अफसरों को पुलिसिंग के कई गुर बताएं। अपने 32 साल की नौकरी के दौरान मिले कई अनुभव उनसे साझा किए। उन्होंने कहा कि कानून, विभिन्न अधिनियमों के साथ साइबर अपराध, साइबर अन्वेषण, डिजिटल साक्ष्य, फोरेंसिंक साक्ष्य और पारंपरिक साक्ष्य का ज्ञान बहुत जरूरी है। डीजीपी ने इन प्रशिक्ष...