रांची, जनवरी 30 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित नेताओं-कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान स्थिति और परिवेश में महात्मा गांधी के विचारों की बहुत प्रासंगिकता है, देश की आजादी में उनकी महती भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सत्य-अहिंसा को हथियार बनाकर उन्होंने संघर्ष एक नया रास्ता दिखाया। उन्होंने दुनिया को सिखाया कि अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी बड़ी लड़ाइयां जीती जा सकती हैं। अहिंसा को आज पूरा विश्व मान रहा है। आज हमें बापू, आंबेडकर और संविधान के सम्मान की रक्षा के लिए लड़ाइयां लड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.