अयोध्या, जुलाई 29 -- अयोध्या,संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र हैरिंग्टनगंज स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में झमाझम बारिश के बीच ग्रीन डे और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित हरी भरी भेष भूषा में बच्चों ने पेड़ पौधों,सब्जियों और फलों के महत्व को अपनी कविताओं और प्रसंगों के माध्यम से व्यक्त कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ हैरिंग्टनगंज अखिलेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वृक्षों को आस्था से जोड़ने की जरूरत है। प्रकृति और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को न सिर्फ वृक्षारोपण अपितु इनके रखरखाव का समुचित प्रबंध करना पड़ेगा तभी स्वस्थ जीवन और सुखी समाज की परिकल्पना सार्थक होगी। एडीओ पंचायत अरविंद कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का मकसद है कि समाज के हर एक वर्ग को इसमें बढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.