पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगरनिगम नगर आयुक्त मो जावेद हुसैन ने गुरुवार को वर्टिकल 3 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने सहायक नगर आयुक्त, पीएमवाई नोडल और सीएलटीसी को ब्लॉक डी और ए को एक महीने में निर्माण कार्य पूर्ण कर लाभुक को आवंटित करने को निर्देशित किया। सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के बाद संबंधित ठेकेदार और निगम कर्मियों को वर्टिकल 3 के ब्लॉक डी और ए के शीघ्र निर्माण का निर्देश दिया है। उम्मीद है कि एक महीने तक कार्य पूर्ण करते हुए लोगों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विदित है कि वर्टिकल 3 के ब्लॉक ए से ब्लॉक एच तक आवास निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित है। कई महीने से कार्य नहीं हो रहा है। अबतक पूर्ण रूप से निर्मित ब्लॉक बी के सभी 32 आवास को आम लोगों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.