लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। 15 नवंबर से लागू की गई 'वर्टिकल व्यवस्था' के दो माह पूरे होने पर टोल फ्री 1912 पर दर्ज शिकायतों में पिछले वर्ष के मुकाबले 219 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सबसे चौंकाने वाला बदलाव बिलिंग की शिकायतों में दिखा, जिनमें 2093 प्रतिशत का उछाल आया। लखनऊ सेंट्रल जोन के अधिशासी अभियंता (पीआर) सुशील कुमार ने बताया कि शिकायतों की यह बढ़ती संख्या उपभोक्ताओं के जागृत होने और बिचौलियों के बजाय सीधे विभागीय हेल्पलाइन पर भरोसा करने का परिणाम है। अब उपभोक्ता मामूली गड़बड़ी होने पर भी सीधे 1912 पर कॉल कर रहे हैं। बिल संबंधी 98 प्रतिशत शिकायतों का समाधान समय-सीमा के भीतर किया गया, जो पहले मात्र 79 प्रतिशत था। सप्लाई से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की दर 59 प्रतिशत से ब...