लखनऊ, नवम्बर 27 -- लेसा की वर्टिकल व्यवस्था के तहत बुधवार को 400 से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया। जानकीपुरम जोन में 04 हेल्प डेस्क पर 133 शिकायतें मिलीं, जिनमें से विद्युत आपूर्ति से संबंधित 06 शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया गया। वहीं, झटपट पोर्टल पर प्राप्त 124 आवेदनों में से 54 पर तकनीकी रिपोर्ट अपलोड की गई। इसके अतिरिक्त, सोलर के 128 नए आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान 26 भार वृद्धि और 15 नाम परिवर्तन के मामले निपटाए गए, जबकि 150 बिलों का संशोधन किया गया। उपभोक्ता लता सिंह और सुरेंद्र कुमार ने संशोधित बिलों पर संतुष्टि व्यक्त की। अमौसी क्षेत्र में सक्रिय 07 हेल्प डेस्क पर शाम 04 बजे तक 99 शिकायतें दर्ज हुईं। सप्लाई से संबंधित 27 शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण किया गया। मोहनलालगंज हेल्प डेस्क पर क्षतिग्रस्त मीटर बदलने की शिकाय...