बगहा, दिसम्बर 12 -- बगहा। बुनियादी विद्यालय पिपरासी शास्त्री नगर के आठवीं क्लास के छात्र अपने वर्चस्व को लेकर शुक्रवार को आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते स्कूल का परिसर छात्रों के रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा इसकी सूचना 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस की टीम में छात्रों को शांत कराकर उनसे गलती की पुनरावृति नहीं होगी इसको लेकर बॉन्ड भी भरवाया। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल के आठवीं क्लास के करीब आधा दर्जन छात्र आपसी वर्चस्व को लेकर स्कूल में लड़ने लगे। उन्होंने बताया कि छात्रों के द्वारा इससे पूर्व भी स्कूल में लड़ाई की जा चुकी है व अनुशासन को तोड़ा जा रहा है। जिस पर स्कूल प्रबंधन केंद्र के द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त छात्रों के नामांकन को रद्द कर दिया गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.