भागलपुर, फरवरी 2 -- बिहपुर प्रखंड के दक्षिण पंचायत अंतर्गत सोनवर्षा गांव के वार्ड संख्या 14 में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस संबंध में सोनवर्षा गांव निवासी मनोज चौधरी ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि गांव के ही पप्पू चौधरी, दयानंद चौधरी, सुमित चौधरी, गोरे चौधरी, ढोलक चौधरी और माधव चौधरी ने आपसी वर्चस्व को लेकर उनके साथ जबरन मारपीट की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब उनके पुत्र प्रीतम चौधरी उर्फ पिताम्बर और सोमनाथ कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनदोनों पर भी हमला कर दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मनोज चौधरी के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.