सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- पुपरी। एक स्कूल के एक छात्र को दूसरे ने वर्चस्व जमाते हुए मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी छात्र वररी बेहटा गांव के शिवकुमार चौधरी के पुत्र सिद्धार्थ कुमार का इलाज एसडीएच, पीएचसी पुपरी में किया गया है। जख्मी सिद्धार्थ ने बताया कि वह दसवीं वर्ग का छात्र है। वह वर्ग संचालन के बाद स्कूल से बाहर निकले थे। उसी समय वर्ग 11 वीं के छात्र ने उसे रोककर बुलाया। बातचीत के दौरान अचानक से उसने लोहे का फाइटर से माथे पर हमला कर जख्मी कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...