बेगुसराय, अप्रैल 22 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। बीईओ भगवानपुर विजय मालाकार ने उपस्थिति दर्ज करने के उपरान्त शिक्षक/शिक्षिका को कार्यालय में या वर्ग कक्ष में बैठकर मोबाईल देखने पर रोक लगा दिया है। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षक को निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि मोबाईल देखने में व्यस्त रहने के कारण शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सभी शिक्षक/शिक्षिका ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज करने के बाद अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक के पास मोबाईल जमा करेगें। प्रधानाध्यापक मोबाईल को यथावत अपने कार्यालय में सुरक्षित रखेगें। शिक्षक/शिक्षिका के प्रस्थान के 10 मिनट पूर्व संबंधित को मोबाईल सुपुर्द कर देंगें। निरीक्षण के क्रम में यदि किसी भी शिक्षक/शिक्षिका के हाथ में मोबाईल देखा गया तो संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.