सहारनपुर, फरवरी 11 -- वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला से 9.44 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना सदर बाजार के साईं धाम कॉलोनी निवासी प्रेरणा गुप्ता पत्नी कृष्ण कुमार गुप्ता ने साइबर क्राइम थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें घर बैठे कंपनी में काम कर पैसे कमाने का ऑफर दिया गया। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम चैनल का लिंक भेजा गया। पीड़िता प्रेरणा गुप्ता के अनुसार, उन्होंने दिए गए टास्क पूरे किए, जिसके बदले उन्हें 330 रुपये दिए गए। इसके बाद 7 फरवरी से 9 फरवरी के बीच आरोपियों ने भ्रमित कर उनसे 12 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 9.44 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। जब पीड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.