रांची, अगस्त 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर एक युवती से 1.35 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। कांके रोड मिसिरगोंदा की रहने वाली पीड़िता कुमारी अनुष्का ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, 14 अगस्त को उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम से जुड़ा एक पोस्ट देखा। पोस्ट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर वह एक व्हाट्सऐप नंबर से जुड़ गईं। वहां उनसे नाम, उम्र, लिंग और अन्य विवरण पूछे गए। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम चैनल पर जोड़कर सीनियर मेंटर से जोड़ा गया। मिसो कंपनी के नाम पर उन्हें बताया गया कि उन्हें कुछ ऑर्डर पूरे करने होंगे, जिनमें पहले पैसे डिपोजिट करने होंगे, फिर कमिशन मिलेगा। शुरुआत में उन्हें एक सौ भेजने पर 228 रुपए वापस भी मिला, जिससे भरोसा बना। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.