पटना, दिसम्बर 20 -- साइबर बदमाशों ने किदवईपुरी की रहने वाली युवती को वर्क फ्रॉम होम का झांसा दिया और 85 हजार रुपयों की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़िता ने बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता को बदमाशों ने टास्क पूरा कर पैसा कमाने का झांसा दिया। साथ ही पहले उन्हें प्रोफिट के रूप में कुछ पैसे भी दिये गये। इसके बाद निवेश करने का झांसा देकर ठगी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...