बगहा, फरवरी 23 -- बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। वर्क आर्डर नहीं मिलने के कारण ग्रामीण कार्य विभाग की दो दर्जन से ज्यादा सड़कें और पुल-पुलियों का निर्माण अधर में लटका हुआ है। दो माह पहले निविदा की तकनीकी और प्रशासनिक वीड का निष्पादन हो चुका है। लेकिन मुख्यालय स्तर से वर्क आर्डर नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्यों की एग्रीमेंट नहीं हो रही है। जिससे निविदा में सफल संवेदकों में बेचैनी है। एग्रीमेंट नहीं होने से बरसात में सड़क और पुल पुलियों का निर्माण प्रभावित होगा। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले के ग्रामीण कार्य विभाग बेतिया, नरकटियागंज, बगहा 1 और बगहा 2 डिवीजन में दो दर्जन से ज्यादा निविदाओं का तकनीकी और प्रशासनिक वीड का निष्पादन दो माह पहले हो चुका है। निविदा में सफल संवेदकों को वर्क आर्डर नहीं मिलने से एग्रीमेंट न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.