रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को रुद्रपुर में निर्माणाधीन कामकाजी महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और इंजीनियरों से निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, जिससे जनवरी 2027 तक परियोजना को पूर्ण किया जा सके। रुद्रपुर में एक साथ दो महिला छात्रावास बनाए जा रहे हैं, जिनकी कुल परियोजना लागत 12,563.50 लाख रुपये है। निरीक्षण के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने फुलसुंगी स्थित निर्माण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को जमीन में नमी से बचाव के लिए समुचित उपाय करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि महिला कार्यबल समाज की शक्ति है और ये छात्रावास कामका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.