काशीपुर, फरवरी 18 -- बाजपुर। वर्किंग फैसिलिटेशन सेंटर को शहर के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में संचालित किए जाने से नाराज भाजपा नेता राजेश कुमार ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र को नगर क्षेत्र में स्थापित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित डब्ल्यूएफसी सेंटर को शहर में संचालित करने के आदेश हैं। इसके बावजूद वर्तमान में इसे नगर क्षेत्र से दूर ग्रामीण इलाके में चलाया जा रहा है। इससे श्रमिकों और लोगों को पंजीकरण और अन्य कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सेंटर संचालित होने के कारण श्रमिकों को समय और धन दोनों की हानि उठानी पड़ रही है। कई मजदूर और कामगार सुविधाओं के अभाव में पंजीकरण कराने से भी वंचित...