मेरठ, जून 12 -- बिजली बंबा बाईपास स्थित समन्वय भवन में बुधवार को लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर एवं राज्य कर विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से वस्तु एवं सेवाकर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। लघु उद्योग भारती के संभाग अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 हरिराम चौरसिया एवं एडिशन कमिश्नर ग्रेड 2 आरपी मल्ल का स्वागत किया। रूपक जैन ने संघटन मंत्र कराया। संचालन पंकज जैन, महानगर अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। अधिकारियों ने समाधान का दिया। उद्यमियों की ओर से उद्योग बंधु, श्रम बंधु, ऊर्जा बंधु की तर्ज पर कर बंधु के गठन की मांग की गई। संभाग अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि लघु उद्योग भारती जैसी संस्थाएं विभाग और व्यापारी के मध्य सेतु का कार्य करती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.