फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद,संवाददाता। मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में शिव स्टील और कालका लुब्रिकेंट केमिकल वर्कशॉप में हुए भीषण धमाके और आगजनी की घटना में मृतकों की संख्या तीन हो चुकी है। आग बुझाने के दौरान गंभीर रूप से झुलसे 48 वर्षीय फायरमैन भविचन्द का शुक्रवार दोपहर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। भविचन्द दमकल विभाग एनआईटी फरीदाबाद में तैनात थे और घटना वाले दिन अपनी नियमित ड्यूटी पर गए थे। आग पर काबू पाने के दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गए। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हालत नाजुक होने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे में इससे पहले वर्कशॉप संचालक के 25 वर्षीय बेटे अभिषेक और कर्मचारी प्रदीप की मौत हो चुकी थी। सोमवार को हुए धमाके के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.