लखनऊ, फरवरी 2 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित वर्कशॉप आख्या मोटर्स के बाहर लघुशंका करने से रोका तो दगंबों ने कर्मचारियों को जमकर पीट दिया। हमले में कई कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्कशॉप मालिक इंदिरानगर निवासी मनोज सिंह हैं। लुलु माल के पास उनकी वर्कशॉप है। आरोप है कि शुक्रवार शाम पांच बजे गेट पर दो युवक लघुशंका कर रहे थे। कर्मचारी लवकुश और अंकित ने विरोध किया तो यवकों ने हमला बोल दिया। डंडों से पीटा और पत्थर फेंके। सोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...