मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बीते तीन मार्च को शेरपुर में काम के दौरान बिजली के पोल से गिरकर मरे विद्युत मानव बल सुधीर कुमार के परिजन को बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन ने रविवार रात 28 हजार रुपये सहयोग राशि दी। जिलाध्यक्ष गोनौर कुमार गुप्ता ने यूनियन के सदस्य से चंदा कर 28 हजार रुपये जमा किये, जिसे सुधीर की पत्नी को उसके गांव डुमरी पकड़ी जाकर दिया। मालूम हो कि, कंपनी की ओर से अबतक किसी प्रकार की सहायता नहीं की गयी है। इसे लेकर यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी की ओर से सुधीर की पत्नी को नौकरी और मुआवजा राशि शीघ्र नहीं दी गई तो वे लोग आंदोलन करेंगे। मौके पर गोनौर गुप्ता, अमरजीत कुमार, असलम इराकी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.