जमशेदपुर, मार्च 17 -- राजीव रंजन वर्कर्स कॉलेज सहकारी गृह निर्माण समिति मानगो के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। सचिव नभ चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष शांति भूषण पांडेय, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप से प्रशांत तिवारी, शिव प्रसन्न दुबे, बीना देवी, आशा देवी एवं अंजलि श्रीवास्तव विजयी रहीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चाणक्यपुरी कॉलोनी में रविवार को आमसभा सह चुनाव हुआ। इसमें तीन पदाधिकारी सहित पांच कार्यकारिणी सदस्य चयनित हुए। सोसाइटी के नियमानुसार, समिति का कार्यकाल पांच साल का होगा। चुनाव में 64 मतदाता थे हालांकि 47 ने ही मतदान किया। विपक्ष के सचिव पद के प्रत्याशी डॉ. डीपी शुक्ल और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रणविजय सिंह को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस गुट के अन्य प्रत्याशी भी पराजित हुए। चुनाव पदाधिकारी के रूप में सहकारिता पदाधिकारी मेनुअल बेसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.