नई दिल्ली, जनवरी 8 -- बॉर्डर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आनेवाले हैं। वरुण धवन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म का गाना संदेशे आते हैं हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर वरुण धवन को ट्रोल कर रहे हैं। अब इन ट्रोल्स पर बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता का गुस्सा फूटा है। उन्होंने वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को देशद्रोही बताया है।सोशल मीडिया पर वरुण धवन की ट्रोलिंग सोशल मीडिया पर लोग वरुण धवन के एक्सप्रेशन्स का मजाक उड़ा रहे हैं। वरुण धवन की ट्रोलिंग के बीच सोशल मीडिया पर एक एक्स यूजर ने दावा किया कि बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले वरुण धवन के खिलाफ एक पेड मीडिया कैंपियन चलाया जा रहा है। उन्हें जानबूझकर ट्रोल किया जा रहा है।ट्रोल्स पर भड़कीं बॉर्डर 2 की प्रोड्य...