गंगापार, जून 7 -- भाजपा वरुणा मंडल के अध्यक्ष मनोज पाठक एडवोकेट ने नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसके अनुसार कौशलेश पांडेय, विकास केसरवानी, कमलेश मौर्य, रवि शंकर तिवारी, गुंजा गुप्ता, फूलचंद सरोज को उपाध्यक्ष, कृष्णकांत शर्मा, धर्मराज बिन्द को महामंत्री, हृदय नारायण विश्वकर्मा, मिथिलेश बिन्द, वीरेंद्र कुमार सरोज, रामपाल पटेल, स्मिता मिश्रा, अर्चना पटेल को मंडल मंत्री और प्रमोद सिंह राठौर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वरुणा मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा प्रसाद पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाकांत दुबे, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमलाकांत मिश्र, संजय मिश्रा बनकटा, रुद्र प्रताप सिंह, निवर्तमान मंडल महामंत्री दीपक केसरवानी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष समरजीत मौर्य, ने मंडल पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान...