बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- वरुणा पंचायत की पैक्स अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा किंग मेकर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप डीसीओ ने कहा, पैक्स कमेटी की बैठक में इस्तीफा पर लिया जाएगा अंतिम निर्णय शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला सहकारिता कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हलचल बढ़ गयी, जब एक महिला पैक्स अध्यक्ष अपने पद से त्यागपत्र देने अचानक पहुंच गई। जिले के अरियरी प्रखंड की वरुणा पैक्स अध्यक्ष सोनी कुमारी ने त्यागपत्र के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उसे अंधेरे में रखकर रैली में जाने के नाम पर प्रखंड कार्यालय ले गया और नामांकन करा दिया। जीत के बाद से गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा खाते से पैसे निकासी का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि, विरोध करने पर मारपीट और अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है । पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि दिहाड़ी मजदूरी के लि...