समस्तीपुर, मार्च 17 -- ताजपुर। प्रखंड के उमवि सरसौना में पदस्थापित वरीय शिक्षक अनिल कुमार पंकज (57) का हृदयगति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया। वे चकपहाड़ (मोरवा) के निवासी थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्री छोड़ गए हैं। उनके निधन पर स्कूल के एचएम अनवर हुसैन, शिक्षिका रानी कुमारी, पूनम कुमारी, प्रमिला कुमारी, गुड्डी कुमारी, शिक्षक उमेश प्रसाद, आशीष कुमार, यशवंत कुमार, विकास यादव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए इसे परिवार, समाज एवं शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.