बोकारो, सितम्बर 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में हमारा गांव-हमारे लोग अभियान के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के वरीय पदाधिकारियों ने आवंटित प्रखंडों का भ्रमण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन का मूल्यांकन, उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। कृषि विकास और किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने प्रखंड की पांच उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में पदाधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर की जांच और उर्वरकों की उपलब्धता की पुष्टि, मूल्य सूची और दरों का सत्यापन, विक्रेताओं द्वारा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों के पालन की जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिया। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और समय पर सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.