जमशेदपुर, मई 20 -- जमशेदपुर। झारखंड में डाक विभाग में तीन पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जमशेदपुर स्थित सिंहभूम डिवीजन के वरीय डाक अधीक्षक (एसएसपीओ) परमानंद कुमार का तबादला हो गया है। रांची के वरीय डाक अधीक्षक उदयभान सिंह को यहां भेजा गया है। परमानंद कुमार को उनके बेहतर काम को देखते हुए झारखंड सर्किल रांची का विजिलेंस पदाधिकारी बनाया गया है। वह वहां सीपीएमजी ऑफिस में कार्यरत रहेंगे। वहीं रांची में विजिलेंस पदाधिकारी रूपक कुमार सिन्हा को रांची का एसएसपीओ बनाया गया है। इस सप्ताह के अंत में या सोमवार तक ये नए पदाधिकारी अपने अपने पदों पर योगदान दे देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.