जामताड़ा, अप्रैल 20 -- वरीय अधिवक्ता मिहिर कुमार दुबे का असामयिक निधन जामताड़ा,प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में शनिवार को जामताड़ा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता मिहिर कुमार दुबे का इलाज के दरम्यान मौत हो गई। गौरतलब है कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में उनके परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उन्होंने लगभग 11 बजे अंतिम सांस ली। इसके उपरांत परिजनों द्वारा उनके शव को जामताड़ा स्थित अपने आवास पर लाया गया। जहां पर संघ के सभी पदाधिकारी ने श्रद्धासुमन अर्पित की। वह अधिवक्ता के रूप में लगभग 55 वर्षों तक सेवा देते रहे। उनका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के बनारस में किया जाएगा। मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.