पटना, मार्च 19 -- पुलिस के एक वरीय अधिकारी की गाड़ी में धक्का मारने और उसके बाद ड्यूटी से गायब होने के आरोप में कोतवाली थाने के एएसआई सुरेंद्र कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ने की है। बताया जाता है कि एएसआई सुरेंद्र कुमार शर्मा 15 मार्च को ड्यूटी के दौरान थाने की जिप्सी से एक संदिग्ध चारपहिया वाहन का पीछा कर रहा था। उसकी सूचना पर कई थानों की पुलिस भी उस गाड़ी को पकड़ने के लिए पहुंच गई। इसी दौरान एएसआई सुरेंद्र कुमार शर्मा की जिप्सी से पुलिस महकमे के एक वरीय अधिकारी की गाड़ी में धक्का लग गया। हालांकि उस समय गाड़ी में वरीय अधिकारी के एक सगे-संबंधी बैठे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद एएसआई कार्रवाई के भय से थाना छोड़कर गायब हो गया। इस मामले की जांच के लिए जब थानेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.