हरदोई, जनवरी 1 -- हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने वर पक्ष पर आरोप लगाया है कि वरीक्षा की रस्म के बाद अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन और बाइक की मांग पूरी न करने पर शादी से इनकार कर दिया गया। मामले में पुलिस ने वर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने अरवल थाने पर 30 दिसंबर को तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव निवासी छुन्नी राठौर के पुत्र छोटू के साथ तय की थी। शादी पांच लाख में तय हुई थी, जिसमें 16 नवंबर को वरीक्षा के दौरान एक लाख 21 हजार रुपये और फल-सामान दिए गए। वरीक्षा के बाद वर पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के रूप में सोने की चेन और बाइक की मांग की। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी मांग पूरी करने में सक्षम नहीं थी। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.