देहरादून, जनवरी 31 -- देहरादून। वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं 'छोटा गांधी' के नाम से विख्यात मुख्य न्यायाधीश अब्बास तैयब की 173वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को तस्मिया अकादमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अब्बास तैयब एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व अकादमी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एस. फारूक ने किया। लेफ्टिनेंट कर्नल एमके हुसैन ने अब्बास तैयब के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी इस दौरान न्यायमूर्ति राजेश टंडन, डॉ. बीपी नैथानी,ब्रिगेडियर केजी बहल,दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. डीएस मान और ट्रस्ट के कार्यकारी सदस्य डॉ. आरके बक्शी सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी क...