रुद्रपुर, फरवरी 5 -- दिनेशपुर, संवाददाता। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अरोड़ा सीमेंट के स्वामी गिरधारी लाल अरोड़ा का गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गिरधारी लाल अरोड़ा लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे। व्यापार जगत में भी उनकी अलग पहचान थी। निधन की सूचना पर जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक अरविंद पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग, किसान सहकारी समिति अध्यक्ष करण सिंह रंधावा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सरकार, पूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.