गढ़वा, जुलाई 26 -- चिनिया। प्रखंड मुख्यालय निवासी समाजसेवी उर्फ अमीन साहब 75 वर्षीय लक्ष्मण यादव की मौत शनिवार सुबह हो गई। वह दो महीने से बीमारी थे। उनका इलाज चल रहा था। लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई है। शोक संवेदना जताने वालों में समाजसेवी मोहम्मद फरीद, बंधु राम, रामसागर यादव, सुरेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, शिवलाल सिंह, अंचल निरीक्षक विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...