पटना, जनवरी 4 -- वरिष्ठ शिक्षक और संघर्षशील नेता बृजनन्दन शर्मा का रविवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने सुपुत्र, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हम सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार के पटना स्थित आवास 15, हार्डिंग रोड पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार देर शाम दीघा घाट पर किया गया। स्वर्गीय शर्मा अपने पीछे एक सशक्त सामाजिक एवं राजनीतिक विरासत वाला परिवार छोड़ गये हैं। उनके सुपुत्र अरुण कुमार जहानाबाद के सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके दो पौत्र ऋतुराज कुमार (घोषी) एवं रोमित कुमार (अतरी) वर्तमान में बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। विदित हो कि स्वर्गीय बृजनन्दन शर्मा जीवनभर प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहे। शिक्षक आंदोलन को उन्होंने संगठित स्वरूप प्रदान किया। हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के वरिष्...