पिथौरागढ़, फरवरी 2 -- नगर के वरिष्ठ व्यापारी महेश खर्कवाल 62 का निधन होने से व्यापरियों में शोक की लहर है। महेश बीमारी के चलते काफी वक्त से दिल्ली में उपचार करा रहे थे। बीते दिन दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। निधन पर पार्षद सुशील खत्री,रमेश गढकोटी,नवीन नरियाल,मनोज जोशी,विमल बगौली,संजय,महेश,खष्टी बल्लभ,देवेंद्र सिंह,डॉ.मयंक बिष्ट,हेमलाल वर्मा सहित अन्य व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...