पिथौरागढ़, जनवरी 7 -- पिथौरागढ़। थल पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने बुजुर्गो को साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति में उसकी जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर देने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...