रुद्रपुर, जनवरी 29 -- खटीमा। वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक ईश्वरी चंद का निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। वर्ष 1994 में खटीमा गोलीकांड के दौरान एक से 24 सितंबर तक वह बनारस जेल में रहे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून में उनका आकस्मिक निधन हो गया। बनबसा घाट पर गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। यहां यूकेडी जिलाध्यक्ष राम सिंह जेठी, धनबहादुर चंद, शिवशंकर भाटिया, जोध सिंह मनोला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...