मेरठ, जनवरी 4 -- वरिष्ठ रंगकर्मी एवं यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थिएटर एसोसिएशन (उप्टा) सचिव सुरेन्द्र शर्मा का 81 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। उप्टा मेरठ अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया सुरेंद्र शर्मा सीडीए में वरिष्ठ लेखा परीक्षक पद पर कार्यरत थे। सीडीए के सांस्कृतिक क्लब के नाटक क्लब सदस्य रहते हुए 1960 से नाटक से जुड़े रहे। बाद में यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थिएटर एसोसिएशन सचिव पद पर रहते उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक चर्चित नाटकों में अभिनय किया। उनके प्रमुख नाटकों में मादा केकटस बड़ा आदमी, बेटी तो वरदान है, ये सिंघासन है, एक था नवाब उर्फ़ अलादद खा, माया राम की माया, संजोग, रक्त अभिषेक, सरफ़रोशी की तमन्ना, आजादी की पहली जग आदि प्रमुख रहे। वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेन्द्र शर्मा कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। शनिवार शाम चार बजे आनंद हॉस्पिटल में उनका निधन हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.