अल्मोड़ा, जनवरी 25 -- रानीधारा निवासी पूर्व शिक्षक और वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश चंद्र जोशी का निधन हो गया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने शोक जताते हुए बताया कि पूर्व शिक्षक जोशी ने रैमजे इंटर कॉलेज में सेवाएं दीं। उनकी रामलीलाओं में मेकअप विशेषज्ञ के रूप में विशेष पहचान थी। संस्कृति एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. चंद्रशेखर जोशी उनके बड़े भाई थे, जबकि पूर्व जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा दीपक जोशी उनके छोटे भाई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...