शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- अभिव्यक्ति नाट्य मंच की समर्पित एवं जुझारू महिला रंगकर्मी ऊषा सक्सेना का बीमारी के चलते बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वर्तमान में मंच पर कार्य करने वाली ऊषा सक्सेना उम्र में सबसे वरिष्ठ थीं, जिनकी आयु 65 वर्ष थी। इस उम्र में भी रंगमंच के कार्यों के प्रति उनका जुनून और प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। अभिव्यक्ति से लगभग 10 वर्षों से सक्रिय रूप से रंगकर्म कार्य कर रही थीं। अभिनय के साथ साथ संगीत में उनको महारत प्राप्त थी। उनके द्वारा अभिनीत मुख्य नाटकों में फिरती चोर, आखिरी सलाम, गज फूट इंच, मायाराम की माया, विरासत, हड़प्पा हाउस इत्यादि उत्कृष्ट रहे। इसके साथ कई नाटकों में उन्होंने संगीत और गायन से अपना योगदान दिया। उनका बुधवार अंतिम संस्कार गर्राघाट श्मशान पर किया गया। अभिव्यक्ति संस्था में आज एक शोकसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.