जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद राय का निधन हो गया। उन्होंने टाटा मोटर्स अस्पताल में शनिवार को अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। तबियत खराब होने के कारण करीब एक सप्ताह से वहां सीसीयू में भर्ती थे। उम्र जनित बीमारियों के कारण उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल बारीडीह स्थित विजय गार्डन से उनकी अंतिम यात्रा भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट के लिए निकलेगी। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र पांडे, कमल किशोर, अनिल सिंह, सतीश सिंह सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...