सिमडेगा, दिसम्बर 14 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के अलसंगा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ बामलिया के सहयोग से वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर जिला मंत्री नरेंद्र बड़ाईक, पूर्व मुखिया बंधु मांझी, सूरज बड़ाईक, ग्राम प्रधान अध्यक्ष दशरथ सिंह ने गरीबों को कंबल देते हुए कहा कि भाजपा गरीबों के हर सुख, दु:ख में साथ खड़ी है। कोई भी गरीब को ठंड में परेशान होने नहीं देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष अमरनाथ वामलिया के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। आगे भी कम्बल वितरण कार्यक्रम जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...