पाकुड़, मार्च 2 -- पाकुड़िया। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोंगलाबांध निवासी वयोवृद्ध नोनिगोपाल पाल का निधन शुक्रवार को निजी निवास में हृदयगति रुकने से हो गई। वह करीब 85 वर्ष के थे और लंबे दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पाकुड़िया प्रखंड में शोक की लहर है। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर भाजपा नेता पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, हृदयानंद भगत, विजय भगत, तपन मंडल, देवीधन टुडू आदि ने शोक संवेदना व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...